मौसम का पूर्वानुमान: कल 14 अक्टूबर 2022 मौसम कैसा रहेगा?

  • मौसम का पूर्वानुमान: कल 14 अक्टूबर 2022 मौसम कैसा रहेगा?

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। तापमान 19 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मुम्‍बई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा एक या दो स्‍थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। न्‍यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कोलकाता में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सामान्‍य बारिश की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

चेन्‍नई में सामान्‍यत: बादल छाए रहेंगे और सामान्‍य बारिश की आशंका है। तापमान 26 और 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

श्रीनगर, जम्‍मू, लेह, गिलगित, मुजफ्फराबाद में आसमान साफ रहेगा। तापमान 8 और 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।
पूर्वोत्‍तर में गुवाहाटी, शिलांग, गंगटोक, अगरतला, ईटानगर, इम्‍फाल, आइजोल और कोहिमा में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा मध्‍यम बारिश का अनुमान है। इन क्षेत्रों में तापमान 20 और 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

%d bloggers like this: