Santiago Martin Biography In Hindi: सैंटियागो मार्टिन का जीवन परिचय

Share on:

भारत के ‘Lottery King’ कहे जाने वाले सैंटियागो मार्टिन (Santiago Martin) की जीवनी में जानिए किस तरह वो एक साधारण मजदूर से भारत के सबसे बड़े लॉटरी विक्रेता बने।

मार्टिन ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के संस्थापक अध्यक्ष सैंटियागो मार्टिन को ‘द लॉटरी किंग’ के नाम से भी जाना जाता है, वह एक बिजनेस टाइकून हैं जिन्होंने लॉटरी टिकटों की छपाई और बिक्री करके एक बड़ा व्यवसाय बनाया। 

सैंटियागो मार्टिन का जीवन परिचय
वास्तविक नाम – सैंटियागो मार्टिन (Santiago Martin)
मुख्य व्यवसाय – लॉटरी विपणन और संचालन, ऑनलाइन गेमिंग और कैसीनो और स्पोर्ट्स सट्टेबाजी 
अन्य व्यवसाय – रियल एस्टेट, निर्माण, वैकल्पिक ऊर्जा, विजुअल मीडिया एंटरटेनमेंट, कपड़ा और सूत, मेहमाननवाज़ी, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा, सॉफ्टवेयर और प्रौद्योगिकी, संपत्ति विकास, एग्रो, निर्माण सामग्री
सैंटियागो मार्टिन की कंपनियां
मार्टिन ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के संस्थापक और अध्यक्ष
फ्यूचर गेमिंग सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ लॉटरी ट्रेड एंड अलाइड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष 
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि – सैंटियागो मार्टिन का जन्म 1970 में स्पेन में, तिथि उपलब्ध नहीं
शिक्षा – जानकारी उपलब्ध नहीं
पत्नी – डॉ. लीमा रोज़ 
संतान- जानकारी उपलब्ध नहीं
धर्म- ईसाई
सैंटियागो मार्टिन के पुरस्कार
‘यॉर्कर इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी’, न्यूयॉर्क द्वारा बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मानद डॉक्टरेट की उपाधि 
वर्ष 2000 में पीजीआरआई (पब्लिक गेमिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट), यूएसए द्वारा प्रतिष्ठित बेस्ट लॉटरी प्रोफेशनल पुरस्कार 
2004 में फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस इन बिजनेस प्रैक्टिस, जिनेवा द्वारा बिजनेस में उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक 
यूनिवर्सिटी पॉपोलारे डिगली स्टडी डी मिलानो, इटली से मानद डॉक्टरेट उपाधि 
“लाइबेरिया गणराज्य’ के महावाणिज्यदूत बनाया गया था
‘द इंटरनेशनल’ तमिल विश्वविद्यालय’, मैरीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका से डॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि

सैंटियागो मार्टिन का जन्म 1970 में स्पेन में हुआ था। 1990 के दशक में वे भारत आए और 2000 के दशक में उन्होंने लॉटरी और गेमिंग उद्योग में अपना काम शुरू किया।

मार्टिन ने Future Gaming and Hotel Services Pvt Ltd. नामक कंपनी की स्थापना की जो भारत में लॉटरी और गेमिंग का एक प्रमुख खिलाड़ी बन गई।

2022 में, मार्टिन और उनकी कंपनियों ने 1368 करोड़ रुपये का राजनीतिक दान दिया, जो कि इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से दिया गया अब तक का सबसे बड़ा दान है।

मार्टिन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। 2022 में, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी कंपनी की 409.92 करोड़ रुपये की संपत्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अटैच किया था।

मार्टिन के द्रमुक और AIADMK दोनों पार्टियों के साथ संबंध हैं। 2021 में, AIADMK सरकार के दौरान मार्टिन को भूमि कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मार्टिन अभी भी लॉटरी और गेमिंग उद्योग में सक्रिय हैं। उनके राजनीतिक दान को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, और यह मामला अभी भी जांच के अधीन है।

Santiago Martin Biography In Hindi

Santiago martin biography in hindi: सैंटियागो मार्टिन का जीवन परिचय 4
  • बताया जाता है कि उनका जन्म स्पेन में 1970 में हुआ था।
  • कुछ साल तक म्यांमार में उन्होंने मजदूरी का कार्य किया।
  • सैंटियागो मार्टिन ने 13 साल की उम्र से ही लॉटरी विक्रेता के काम में लग गए थे।
  • लॉटरी किंग के नाम से मशहूर फ्यूचर गेमिंग एंड होटल्स के फाउंडर का नाम सैंटियागो मार्टिन है, जिसे भारत का लॉटरी किंग भी कहा जाता है।
  •  सैंटियागो मार्टिन ने 1988 में लॉटरी बिजनेस शुरू किया,उन्होंने कोयंबटूर में मार्टिन लॉटरी एजेंसीज लिमिटेड की स्थापना की।
  • कोयंबटूर से शुरुआत के बाद उन्होंने कर्नाटक,केरल सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में लॉटरी बिजनेस शुरू किया।
  • सैंटियागो मार्टिन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, वह अभी देश के 13 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में काम कर रही है।
  • सैंटियागो मार्टिन की कंपनी फ्यूचर गेमिंग नागालैंड और सिक्किम में डियर लॉटरी की अकेली डिस्ट्रिब्यूटर है।
  • सैंटियागो मार्टिन की कंपनी फ्यूचर गेमिंग अप्रैल 2019 से जनवरी 2024 के बीच 1368 करोड़ रुपये का चुनावी बांड (Electorall Bond) खरीदने के कारण चर्चित हुई है।
  • चुनाव आयोग के मुताबिक, तमिलनाडु की राजनैतिक पार्टी डीएमके को 509 करोड़ रुपये का चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की कंपनी फ्यूचर गेमिंग से मिल है।
  • सैंटियागो मार्टिन की पत्नी डॉ. लीमा रोज़ मार्टिन मार्टिन ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ की निदेशक है।
  • सैंटियागो मार्टिन की पत्नी डॉ. लीमा रोज़ के पास बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री है। वह तमिल, अंग्रेजी और हिंदी में अच्छी तरह से संवाद कर सकती है।
  •  भारत में कई लॉटरी हैं, जो राज्य सरकारों द्वारा चलाई जाती हैं, लेकिन वे भारत के 28 राज्यों में से केवल 13 राज्यों में ही वैध हैं।
  • भारत में, मार्टिन लॉटरी एजेंसीज़ लिमिटेड सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन लॉटरी ऑपरेटरों में से एक है।
  • सैंटियागो मार्टिन,जिन्हें ‘लॉटरी किंग मार्टिन’ और ‘लॉटरी के गॉडफादर’ के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र में अग्रणी, वह एक दशक से अधिक समय से ‘ऑनलाइन लॉटरी’ की स्थापना और स्थापना के पीछे मुख्य कारण हैं।
  • सैंटियागो मार्टिन भले ही ज्यादातर गलत कारणों से सुर्खियों में रहे हों, लेकिन वो उदार व्यक्ति भी है और गरीबों की भलाई के लिए दान भी देते है।
  • सैंटियागो मार्टिन का नाम कई राजनीतिक संबंधों और संदिग्ध लेन-देन से जुड़ा रहा है। 
  • 30 अप्रैल, 2018 को आईटी विभाग ने विवादास्पद लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की संपत्तियों पर छापा मारा था।
  • सैंटियागो मार्टिन ने अपने करियर की शुरुआत म्यांमार के यांगून में एक छोटे मजदूर के रूप में की थी। 1985 में उनके मन में भारत में लॉटरी चलाने का विचार आया।
  • सैंटियागो मार्टिन ने 1988 में तमिलनाडु में लॉटरी व्यवसाय शुरू किया और 2003 में, जब तमिलनाडु ने लॉटरी पर प्रतिबंध लगा दिया, तो उन्होंने लॉटरी व्यवसाय को दूसरे राज्यों में शुरू किया।
  • 2003 के बाद उन्होंने पूर्वोत्तर में सरकारी लॉटरी का कामकाज संभालना शुरू किया, उन्होंने भूटान और नेपाल में व्यापार संचालन के साथ, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने व्यवसाय का विस्तार किया।
  • मार्टिन लॉटरी टिकटों के अलावा सैंटियागो मार्टिन ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी उन्होंने मार्टिन म्यांमार और मार्टिन यांगून का निर्माण किया। 
  • मार्टिन लॉटरी एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने इस प्रणाली को लॉटरी विनियमन अधिनियम 1988 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के अनुरूप बनाने में काफी योगदान दिया है।
  • सैंटियागो मार्टिन की एक कंपनी एसएस म्यूजिक भी है जिसके तहत म्यूजिक और फिल्म निर्माण किया जाता है।
  • #SantiagoMartin #LotteryKing #MartinLottery #DearLottery

इससे संबधित और पढ़ें:

About Journalist Dilip Soni: दिलीप सोनी वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया एक्सपर्ट है, द जैसलमेर न्यूज और जयपुर न्यूज टुडे के संस्थापक और मुख्य संपादक है।

Exit mobile version