सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार, गुजरात में छिपे थे

Share on:

मुंबई , महाराष्ट्र, भारत। गत 14 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई आवास को निशाना बनाकर गोलीबारी की घटना हुई थी। सलमान खान के घर फायरिंग की घटना के दोनों आरोपियों विक्की साहब गुप्ता (24) और सागर श्रीजोगेंद्र पाल (21) को मुंबई क्राइम ब्रांच ने भुज, गुजरात से गिरफ्तार किया है।

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार, गुजरात में छिपे थे 6

आजतक की खबर के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को भुज में माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता (उम्र 24 साल) और सागर (उम्र 21 साल) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार

के चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के कारण हालांकि पहले ऐसी आशंका थी कि सलमान खान के घर हमला करने वाले राजस्थान के हो सकते है पढ़ें – सलमान खान के घर फायरिंग के दोनों हमलावरों की तस्वीरे जारी, इस राज्य के हो सकते है आरोपी

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार, गुजरात में छिपे थे 7

शर्ट में नजर आ रहे आऱोपी का नाम सागर है, जबकि टी-शर्ट पहने आरोपी का नाम विकी गुप्ता है। उन्होंने कथित तौर पर खान के आवास के बाहर चार राउंड फायरिंग की थी और भाग गए थे। पुलिस घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के मालिक का पता लगा रही है।

Picture Of Salman Khan Firing Accused

फायरिंग की घटना के बाद अमेरिका में बैठे हरियाणा के इस गैंगस्टर ने ली सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी, पोस्ट करने वाला शख्स अनमोल बिश्नोई था जो कि लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताया जा रहा है।

सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार, गुजरात में छिपे थे 8

भुज पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “पश्चिम कच्छ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की थी। दोनों आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में की गई है जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं। ”

इससे संबधित और पढ़ें:

About Journalist Dilip Soni: दिलीप सोनी वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया एक्सपर्ट है, द जैसलमेर न्यूज और जयपुर न्यूज टुडे के संस्थापक और मुख्य संपादक है।

Exit mobile version