देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ लीरिक्स

On: नवम्बर 8, 2023 9:32 अपराह्न
Follow Us:
देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ लीरिक्स
---Advertisement---

खाटू श्याम भजन लीरिक्स की शृंखला में पेश है बहुत प्रसिद्ध हिंदी भजन देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ लीरिक्स बाबा खाटू श्याम सब पर कृपा करें इस भजन के लीरिक्स का आनंद लेवें।

भजन देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ लीरिक्स

मेरे सिर पर रख दो बाबा,अपने यह दोनों हाथ

देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ-2

मेरे सिर पर रख दो बाबा -2, अपने यह दोनों हाथ

(chorus) देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ-2

देने वाले श्याम प्रभु तो धन और दौलत क्या मांगे – 2

श्याम प्रभु से मांगे तो फिर , नाम और इज्जत क्या मांगे -2

मेरे जीवन में अब कर दे -2, तू कृपा की बरसात (chorus)

देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ-2

श्याम तेरे चरणों की धूलि धन दौलत से महंगी है-2

एक नजर कृपा की बाबा, नाम इज्जत से महंगी है -2

मेरे दिल की तमन्ना यही है -2 करो सेवा तेरी दिन रात

(chorus) देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ-2

झुलस रहे हैं गम की धूप में, प्यार की छइयां कर दे तू – 2

बिन मांझी के नाव चले ना, अब पतवार पकड़ ले तू-2

मेरा रास्ता रोशन कर दे -2, छाई अंधेरी रात

(chorus) देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ-2

सुना है हमने शरणागत को अपने गले लगाते हो – 2

ऐसा हमने क्या मांगा जो, देने में घबराते हो – 2

चाहे जैसे रख बनवारी -2, बस होती रहे मुलाकात

(chorus) देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ-2

मेरे सिर पर रख दो बाबा , अपने यह दोनों हाथ अपनी दोनों हाथ

देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ…

भजन देना हो तो दीजिए जन्म जन्म का साथ विडिओ

Editorial Team

'द जैसलमेर न्यूज ' जो कि The Jaisalmer News के स्वामित्व वाली मीडिया/ न्यूज कंपनी है। इसकी Editorial Team में बहुत अनुभवी लोग काम करते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now