फलोदी के महेश व्यास, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सहयोग राशि जुटाने में दूसरे स्थान पर रहे

Share on:

फलोदी(राजस्थान): राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सहयोग राशि देने में फलोदी के महेश व्यास राजस्थान में दूसरे स्थान पर रहे है।

फर्स्ट इंडिया न्यूज राजस्थान की खबर के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान सचिव महेश व्यास ने 5.38 लाख रूपये की सहयोग राशि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए जुटाकर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्यास ने इसके लिए फलोदी से कांग्रेस पार्टी के 1700 सदस्यों से आग्रह कर फंड इकट्ठा किया।

इससे पूर्व कांग्रेस के सदस्यता अभियान के दौरान भी महेश व्यास सबसे ज्यादा नए सदस्य जोड़कर राजस्थान प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे थे।

आपकों बता दें कि महेश व्यास ने 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में फलोदी विधानसभा से चुनाव लड़ा था जिसमें वो बीजेपी के पब्बाराम बिश्नोई से चुनाव हार गए थे।

इससे संबधित और पढ़ें:

News Desk

'द जैसलमेर न्यूज ' जो कि The Jaisalmer News के स्वामित्व वाली मीडिया/ न्यूज कंपनी है, की न्यूज डेस्क में बहुत ही अनुभवी पत्रकारों को शामिल किया जाता है।