सुधा चंद्रन की बायोग्राफी

Sudha Chandran Wikipedia Biography In Hindi: भारत में कलाकारों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। आज एक ऐसे ही कलाकार के बारे में हम आपसे बात करने जा रहे हैं जिनका नाम है सुधा चंद्रन। यहां इन्होंने अपने जीवन में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है।

सुधा चंद्रन ने ना केवल भारतीय टेलीविजन में बल्कि बहुत सारी फिल्मों में भी काम किया है। सुधा चंद्रन ने नेशनल अवार्ड भी जीता है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको सुधा चंद्रन के जीवनी (Sudha Chandran Wikipedia Biography In Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं।

सुधा चंद्रन का जीवन परिचय: Sudha Chandran Wikipedia Biography In Hindi

Sudha Chandran Wikipedia Biography In Hindi
Sudha Chandran Wikipedia Biography In Hindi
पूरा नामसुधा चंद्रन
उम्र58 साल
जन्म21 सितंबर 1965
जन्म का स्थानकन्नूर केरल
राष्ट्रीयताभारतीय
वर्तमान शहरमुंबई महाराष्ट्र
गृह नगरमुंबई महाराष्ट्र

21 सितंबर 1965 को कन्नूर केरल में सुधा चंद्रन का जन्म हुआ था। सुधा चंद्रन एक टेलीविजन की अभिनेत्री और भरतनाट्यम नर्तकी है। सुधा के माता-पिता एक मिडल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। इसके बावजूद भी सुधा चंद्रन ने मुंबई के बेस्ट स्कूल से पढ़ाई पूरी की। शुरू से ही सुधा को नृत्य में दिलचस्पी थी इसीलिए वह भरतनाट्यम सीखने लगी थी। 3 साल की उम्र से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी।

सुधा चंद्रन पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य भी सीखती थी जिसकी वजह से 16 साल तक की उम्र में ही 70 से भी ज्यादा स्टेज शो कर चुकी थी। इसके लिए उन्होंने कई सारे अवार्ड भी जीते थे हालांकि सुधा के दादाजी असल में तमिलनाडु के थे जिसके बाद वह केरल में आकर बस गए थे।

सुधा चंद्रन की शिक्षण

Sudha Chandran Wikipedia Biography In Hindi
Sudha Chandran Wikipedia Biography In Hindi
शैक्षिक योग्यताMA
स्कूलज्ञात नहीं
कॉलेजमीठीबाई कॉलेज मुंबई महाराष्ट्र

शुरुआती समय से ही सुधा चंद्रन पढ़ाई में काफी होशियार थी उन्होंने दसवीं क्लास के बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान भी हासिल किया था। इसके बावजूद भी उनका डांस में बहुत ही ज्यादा इंटरेस्ट था जिसकी वजह से वह ज्यादा से ज्यादा समय डांस में देने लगी थी। इनके माता-पिता ने इनको 5 वर्ष की उम्र से ही मुंबई के प्रसिद्ध नृत्य विद्यालय में कला सदन में दाखिला दिलवा दिया था। इसके बाद सुधा ने मीठीबाई कॉलेज मुंबई से अपनी स्नातक की डिग्री औद्योगिक और अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र में पूरी की थी।

सुधा चंद्रन का पारिवारिक परिचय

पिता का नामके डी चंद्रन
माता का नामथंगम चंद्रन
पति का नामरवि दांग (असिस्टेंट डायरेक्टर)

सुधा चंद्रन के पिता का नाम के डी चंद्रन है और उनकी माता जी का नाम थंगल चंद्रन है। सुधा चंद्रन के पिता भी अभिनेता रह चुके हैं उनकी माता एक हाउसवाइफ थी। वह एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करते थे। सुधा चंद्रन ने प्रेम विवाह किया था जिससे उन्होंने प्यार किया उसी से शादी भी की सुधा चंद्रन के पति का नाम रवि दांग है जो एक असिस्टेंट डायरेक्टर भी है। अगर बात की जाए उनके अन्य परिवार वालों के बारे में तो इंटरनेट पर उसके बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सुधा चंद्रन के बारे में अन्य जानकारियां

Sudha Chandran Wikipedia Biography In Hindi
Sudha Chandran Wikipedia Biography In Hindi
पुरस्कारनेशनल फिल्म अवार्ड इंडियन टेलिविजन अकादमी अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड गोल्डन पटेल अवार्ड फॉर बेस्ट कॉमिक रोल
धर्महिंदू
शौकनाचना
पसंदीदा अभिनेत्रीमीना कुमारी, हेमा मालिनी, रेखा और श्रीदेवी
पसंदीदा अभिनेताराजेश खन्ना, शाहरुख खान
वैवाहिक स्थितिविवाहित / शादीशुदा
पति का नामरवि दांग

सुधा चंद्रन के जीवन की सड़क दुर्घटना

इस समय की बात है सुधा अपने माता-पिता के हिसाब तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली मंदिर से लौट रही थी तभी अचानक उनकी बस के सामने ट्रक आ गया जिससे उस ट्रक से बस की टक्कर हो गई और इस दुर्घटना में बहुत सारे लोग घायल हुए थे। उस बस में सुधा चंद्रन भी बाद में अस्पताल में सुधा के माता-पिता को इस बात की जानकारी मिलेगी उनके एक पैर की हड्डी टूट गई है और उनके पैर में एक प्रकार का संक्रमण हो गया था जिसकी वजह से समय रहते हुए उनका पैर काटना पड़ा था अगर पैर नहीं काटा जाता तो उनकी जान पर बन आती परिस्थितियों के आगे पैर काटने की अनुमति दे दी गई थी।

जो लड़की कभी नृत्य करती हुई नहीं थकती थी उसने अपना जीवन बिस्तरों पर कटते हुए देखा। वह रोज अपनी किस्मत को कोसती रहती थी क्योंकि एक ही पल में उसका पूरा सपना टूट गया था। इसके बावजूद भी सुधा ने सोचा कि मुझे अपने जीवन में कुछ ऐसा करना है जिसके लिए मेरे माता-पिता को मुझ पर गर्व हो।

अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए सुधा ने अखबार में विज्ञापन देकर जिसमें चमत्कार पूर्ण पैर के बारे में लिखा हुआ था जिसकी खोज डॉक्टर सेठी ने की थी जो दुनिया में सबसे सस्ता कृत्रिम पैर बनाने के लिए काफी लोकप्रिय भी थे। इसी के साथ डॉक्टर सेठी ने इस क्षेत्र में अवार्ड भी प्राप्त किया हुआ था।

इसके बाद सुधा चंद्रन डॉक्टर से मिली और पैर का ऑपरेशन किया गया और उनको कृत्रिम पैर लगाया गया। धीरे-धीरे समय के साथ यह नकली पैर की मदद से प्रतिदिन नृत्य का अभ्यास करने लगी हालांकि उन्हें काफी दर्द होता था और कई बार पैर से खून भी निकलने लगता था। इसके बावजूद भी सुधा ने जीवन में हार नहीं मानी फिर एक मौका मिला सेंट जेवियर्स कॉलेज में परफॉर्मेंस देने का और उस दिन के अखबार की हेडलाइन थी Loses a foot, walks a mile इस हैडलाइन को पढ़ने के बाद सुधा का हौसला काफी बढ़ गया। इसके बाल लंबे समय के बाद शो में परफॉर्म करने का मौका मिला। सुधा ने जब नकली पैर के साथ नृत्य किया तो पूरा कॉलेज तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा रहे लोगों के लिए प्रेरणादाई था।

सुधा चंद्रन के जीवन पर आधारित फिल्म

1984 में तेलुगु में सुधा के जीवन पर एक फिल्म बनी थी जिसका नाम मयूरी था। जिसमें मुख्य पात्र का रोल स्वयं सुधा ने निभाया था। इस फिल्म को दर्शक ने ढेर सारा प्यार भी दिया था इस फिल्म का जब हिंदी वर्जन आया तो वह नाचे मयूरी के नाम से आया था। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

सुधा चंद्रन के पुरस्कार और उपलब्धियां

1986राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मयूरी के लिए
2004स्टार परिवार अवार्ड
2005तुम्हारी दिशा के लिए एक नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अकादमी पुरस्कार
2013एशियानेट टेलीविसीयोन अवार्ड आद्र्रम के लिए सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री
2014देवम थंडा वीड़ू के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री विजय टेलिविजन पुरस्कार
2015देवम थंडा वीड़ू के लिए सर्वश्रेष्ठ सास हेतु विजय टेलिविजन पुरस्कार
2016नागिन धारावाहिक के लिए power-packed परफॉर्मेंस की ओर से कलर्स गोल्डन पेटल अवार्ड
2017नागिन धारावाहिक सीजन 2 के लिए कलर्स गोल्डन पेटल अवार्ड

सुधा चंद्रन के प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक

रिश्ते, अपरिजिता, साहिल, चश्मे बद्दूर, हिना, शकलाका बूम बूम, कैसे कहूं, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, तुम बिन जाऊं कहां, जमीन से आसमान तक, कशमकश जिंदगी की, झलक दिखलाजा, शुभ कदम, मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले, झिलमिल सितारों का आंगन होगा, ये है मोहब्बतें, बिग बॉस।

सुधा चंद्रन की प्रसिद्ध फिल्में

मयूरी, सर्वेर्म शक्तिमयम, मलारूम कलियुम, धर्मम, नाचे मयूरी नाम, नांबिनार केदुवथिल्लई, वसंत रागम, थये नेये थुनै, कलाम मारी कथा मेरी, चिन्ना पोव मेला पेसू, चिन्ना थम्बी पेरिया थम्बी, थंगा कलासम, ओरिजीत्टा कोल्ली, आसरे, पाटी परमेश्वर, थानेदारब, राजनर्तकी, जेने की सज़ा, कुर्बान, मस्करी, जान पीचान, निश्चय, शोला और शबनम, फूलन हसीना रामकली, बाली उमर को सलाम, रघुवीर, हम आपके दिल में रहते हैं, एक लूटेरे, शादी करके फस गया यार, प्रणली, परमवीर परशुराम, तेरा इंतेज़ार, क्रिना 2018 सिफर, मैच ऑफलाइफ, राग।

सुधा चंद्रन के सोशल मीडिया अकाउंट

टि्वटर@Sudhachandran1  
विकीपीडिया@sudha_chandran  

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको सुधा चंद्रन (Sudha Chandran Wikipedia Biography In Hindi) के बारे में कम से कम शब्दों में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा अधिक जानकारी के लिए आप कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं।

%d bloggers like this: